Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Update 9
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों से मिलेगी इस गाड़ी में यात्रा करने की सुविधा | रायपुर: दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरों के लिए दीपावली और छठ पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार दिनाँक 04, 11 एवं 18 नवम्बर 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल…
रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष यात्री सुविधा एवं क्राउड मैनेजमेंट की व्यापक तैयारी की है। बिहार की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। भोपाल में आज भाजपा की महारैली, कई मार्ग रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म परिवर्तन दिनांक 04 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक निम्नलिखित ट्रेनें रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से प्रस्थान करेंगी। यात्री गुढ़ियारी साइड प्रवेश द्वार से सीधे…
भोपाल : राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 10 बजे टीटी नगर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित अटल पथ से शुरू होकर रोशनपुरा तक पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल सहित पार्टी के कई नेता शामिल होंगे। भाजपा की इस महारैली को देखते हुए भोपाल पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सुबह 8 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। भदभदा, रोशनपुरा, जवाहर चौक, भारत माता चौराहा, पॉलिटेक्निक और लिंक रोड-1 पर…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव, दीपावली, छठ और देव दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शासन से लेकर तहसील और…
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को रायपुर के पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। गुरुग्राम के प्रतिष्ठित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स समूह का यह पहला अस्पताल है, जो दिल्ली-एनसीआर से बाहर स्थापित किया गया है। 300 से अधिक बेड वाले इस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, ‘मुरासु’ का दिखेगा असर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, वहीं शाम होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बस्तर संभाग में भी कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण त्योहारी सीजन में बाजारों की रौनक प्रभावित हुई, वहीं कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसके तहत राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 20 से अधिक शहरों में जिन घरों के 100 मीटर के दायरे में सिटी गैस पाइपलाइन उपलब्ध होगी, वहां रहने वाले परिवारों को PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। पाइपलाइन से गैस की नियमित सप्लाई शुरू होने के बाद संबंधित पते का LPG सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा। यानी उपभोक्ता एक ही पते पर PNG और LPG दोनों सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। नई व्यवस्था के दायरे में वे इलाके भी आएंगे, जहां पहले से गैस…
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे हाई-स्पीड यात्रा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन ‘B28’ निर्माण और सुरक्षा परीक्षण के महत्वपूर्ण चरणों से गुजर रही है। बेंगलुरु स्थित भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के संयंत्र में तैयार की जा रही आठ कोच वाली इस ट्रेन का हाल ही में ‘व्हीकल बॉडी शेल असेसमेंट’ यानी स्क्वीज टेस्ट पूरा किया गया है। इस परीक्षण के जरिए ट्रेन के बाहरी ढांचे की मजबूती और तेज रफ्तार के दौरान पड़ने वाले दबाव को सहन करने की क्षमता का आकलन किया गया। इस स्वदेशी बुलेट…
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को बैटरी से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ठंड के दिनों में कई बार फोन की बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है, वहीं चार्जिंग में भी सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा समय लगता है। हैरानी की बात यह है कि चार्जर और केबल सही होने के बावजूद फोन धीरे चार्ज हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ठंड का असर वास्तव में स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग स्पीड पर पड़ता है? इसका जवाब हां है। कम तापमान के कारण स्मार्टफोन की…
RRB Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत 195 पदों पर भर्ती के लिए सांकेतिक सूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in या rrb.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 4 नवंबर 2026 की रात तक जारी होने की संभावना है। इसमें पदों के अनुसार आरक्षण, रेलवे जोनवार रिक्तियों और परीक्षा के पूरे सिलेबस की…
