Author: News Update 9
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में है। फिल्म की स्टारकास्ट, भव्य सेट और बड़े बजट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर ऐसा संकेत दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अब तक इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना सामने आई थी, लेकिन रणबीर के बयान से तीसरे पार्ट की संभावना को…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों के स्थानीय अवकाश में संशोधन किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब सरकारी कार्यालयों में 9 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण, अब रायपुर में मिलेगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके चलते 9 नवंबर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) की निर्धारित तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 3 जनवरी 2027 को कराने का निर्णय लिया गया है। मंडल ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है, जबकि परीक्षा का समय और निर्धारित परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे। इन व्यवस्थाओं में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। दीपावली…
FD Rates: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कुछ बैंकों ने FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि सरकारी और प्राइवेट बैंकों में से कौन बेहतर ब्याज दे रहा है और 1, 3 या 5 साल की FD पर कहां सबसे ज्यादा रिटर्न मिल सकता है? RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 7 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में पॉलिसी…
Rashifal 04 November 2026: बुधवार, 4 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से किसी को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है, तो किसी को धन और रिश्तों के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए आज का दैनिक राशिफल, नौकरी, व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का हाल। साथ ही जानें शुभ रंग, शुभ अंक और खास उपाय। IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग मेष राशि आज का दिन आपके जीवन में सुकून, खुशियां…
जनजातीय और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए होंगे तैयार रायपुर, 03 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के जनजातीय, ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में संवाद करने में सक्षम बनाने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के महाविद्यालयों में आज से विशेष अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को 90 दिनों…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में प्रदेश के खनिज संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर खनिज संसाधनों का समुचित, वैज्ञानिक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि खनिज संपदा का लाभ केवल औद्योगिक विकास तक सीमित न रहे, बल्कि इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों, विशेष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों और जनजातीय समुदायों तक पहुंचे। खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, निवेश, रोजगार सृजन और समावेशी विकास के…
त्योहारी खुशियों के बीच जीके इलेक्ट्रिक की ग्राहक संतोषी यादव के लिए इस बार की खरीदारी यादगार बन गई। रायगढ़ स्थित जीके इलेक्ट्रिक की अधिकृत डीलरशिप अमर ईवी से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने वाली संतोषी यादव ने कंपनी की नवरात्रि स्क्रैच एंड विन योजना के तहत होंडा एक्टिवा जीती है। जीके इलेक्ट्रिक ने नवरात्रि के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए यह विशेष योजना शुरू की थी, जिसे ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए अब दीपावली तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत कंपनी के सभी डीलरशिप पर वाहन खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को निश्चित उपहार दिया जा…
गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के विस्तार के रूप में रायपुर के देवेंद्र नगर, पंडरी में स्थापित हुआ 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल। रायपुर, 3 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मंगलवार को रायपुर के देवेंद्र नगर, पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य लोकार्पण किया। गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के विस्तार के रूप में स्थापित यह नया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और उन्नत उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचे। कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का मंगलवार को समापन हो रहा है। राज्योत्सव मैदान में आयोजित समारोह में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिल रही है। बारिश के बावजूद कार्यक्रम…
