Author: News Update 9

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में दो बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘आर्टेमिस शांति अस्पताल’ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित रायपुर की परिकल्पना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ (पीपल वन) का भी भव्य उद्घाटन किया। IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा आर्टेमिस शांति अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय गृह…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार, 3 नवंबर को भोपाल के भौंरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में आयोजित 44वें-45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में उन्होंने नए पुलिस अधिकारियों को कर्तव्य और जनसेवा का मंत्र देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में अधिकारी रील बनाने से ज्यादा लोगों की वास्तविक समस्याओं को हल करने पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री…

Read More

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर, बुधवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगर आप भी इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो मैच की टाइमिंग जरूर नोट कर लीजिए, क्योंकि भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह जल्दी शुरू होगा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी, CM साय ने वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता टी20 सीरीज जीतकर उत्साहित है टीम…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी योजनाएं सामने रखी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में अगले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में करीब 5.60 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से पहुंचे निवेशकों और उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात मुरासु का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मंगलवार तड़के यह तूफान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकरा गया। इसके चलते छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बस्तर संभाग में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार,…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के भिलाई को देश की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए भिलाई को स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय बनाया है। यहां से देशभर के इस्पात प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आज मिलेगा बड़ा तोहफा, अमित शाह ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त सीआईएसएफ ने 1 नवंबर 2026 से पुरानी क्षेत्रीय कमान व्यवस्था के स्थान पर विशेषीकृत कार्यात्मक कमान प्रणाली लागू की है। गृह मंत्रालय की सहमति से किए गए इस पुनर्गठन में प्रतिष्ठानों की…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त 3 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये भेजे जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। यह राशि डायरेक्ट…

Read More

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर ने हाल ही में प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक तकनीक को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने रामायण में वर्णित पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से करते हुए कहा कि भारत में 5,000 साल पहले ही उड़ने वाली कारें मौजूद थीं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में भारतीय महाकाव्य की भव्यता को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है। रणबीर कपूर ने यह बात ‘स्टार…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जनगणना कार्य में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर अगले छह महीने तक रोक लगा दी है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 62 हजार 500 अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित होंगे। सरकार का उद्देश्य जनगणना से जुड़े कामों को बिना किसी रुकावट के समय पर पूरा कराना है। KTU के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और सांस्कृतिक वैभव सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश जनगणना कार्य की गंभीरता और समयसीमा को देखते हुए सामान्य प्रशासन…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों और मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए मजदूरी संहिता (छत्तीसगढ़) नियम-2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत काम के घंटे, साप्ताहिक अवकाश, ओवरटाइम भुगतान और वेतन कटौती को लेकर महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसका उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा करना और नियोक्ताओं की जिम्मेदारियां तय करना है। नई व्यवस्था के अनुसार, कर्मचारियों का सामान्य कार्यदिवस 8 घंटे का होगा। सप्ताह में नियमित काम की अवधि 48 घंटे से अधिक नहीं रखी जा सकेगी। प्रत्येक कर्मचारी को हर सप्ताह कम से कम एक दिन का अवकाश देना अनिवार्य होगा। यदि…

Read More