मुंबई। भारत के तेजी से बढ़ते ट्रेडिंग एवं इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म्स में शामिल धन की मूल कंपनी रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म ‘ट्रेडिंगचार्ट्स’ लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म को भारतीय शेयर बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह इन-हाउस विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य निवेशकों और ट्रेडर्स को बाजार के विश्लेषण, तकनीकी जानकारी और ट्रेडिंग से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है।
ट्रेडिंगचार्ट्स की खासियत यह है कि इसमें 20 से अधिक प्रकार के चार्ट, 200 से ज्यादा मुफ्त इंडिकेटर्स, 8 से अधिक चार्ट लेआउट और सेकंड से लेकर दिनों तक के विभिन्न टाइमफ्रेम उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऑर्डर फ्लो, वॉल्यूम प्रोफाइल, डेप्थ ऑफ मार्केट और बार रीप्ले जैसी उन्नत सुविधाएं भी दी गई हैं। प्लेटफॉर्म पर एनएसई, बीएसई और एमसीएक्स के रियल-टाइम टिक-बाय-टिक मार्केट डेटा के साथ शेयरों की कीमतों, वॉल्यूम, कॉरपोरेट एक्शन और बाजार के संकेतों की जानकारी सीधे चार्ट पर देखी जा सकती है।
इस प्लेटफॉर्म को धन के ट्रेडिंग इंजन ‘डेक्स्ट’ और रेज के एआई को-पायलट ‘फज एआई’ के साथ जोड़ा गया है। फज एआई की मदद से ट्रेडर्स सामान्य भाषा में निर्देश देकर अपने लिए कस्टम इंडिकेटर्स और ट्रेडिंग रणनीतियां तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कोडिंग का पूर्व ज्ञान होना आवश्यक नहीं है। वहीं, तकनीकी जानकारी रखने वाले ट्रेडर्स चार्टस्क्रिप्ट एडिटर के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुसार इंडिकेटर्स और रणनीतियां भी तैयार कर सकते हैं।
रेज फाइनेंशियल सर्विसेज के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण जाधव ने कहा कि ट्रेडिंग की पूरी प्रक्रिया चार्ट से शुरू होती है। ट्रेडिंग आइडिया तैयार करने से लेकर एंट्री, पोजीशन और एग्जिट तक हर महत्वपूर्ण निर्णय में चार्ट की भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि कंपनी पिछले पांच वर्षों से ट्रेडिंग के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं विकसित कर रही है। ट्रेडिंगचार्ट्स के माध्यम से अब कंपनी के पास अपना स्वतंत्र चार्टिंग समाधान भी उपलब्ध है। इसे मुफ्त रखा गया है, ताकि देश के प्रत्येक ट्रेडर को बिना अतिरिक्त शुल्क के आधुनिक बाजार विश्लेषण और ट्रेडिंग टूल्स का लाभ मिल सके।
कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी आलोक पांडे ने कहा कि टिक-बाय-टिक मार्केट डेटा का विश्लेषण, उसे तेजी से चार्ट पर प्रदर्शित करना और ट्रेडर्स को अपनी रणनीतियों के अनुसार ट्रेडिंग की सुविधा देना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण कार्य है। कंपनी की टीम ने ट्रेडिंगचार्ट्स के सभी प्रमुख तकनीकी हिस्सों को स्वयं विकसित किया है। इससे ट्रेडर्स की जरूरतों और सुझावों के अनुसार प्लेटफॉर्म में तेजी से बदलाव और सुधार करना संभव होगा।
ट्रेडिंगचार्ट्स पर इंडिकेटर मार्केटप्लेस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से ट्रेडर्स मुफ्त इंडिकेटर्स का उपयोग करने के साथ अनुभवी ट्रेडर्स द्वारा तैयार प्रीमियम इंडिकेटर्स को सब्सक्राइब कर सकेंगे। वहीं, इंडिकेटर बनाने वाले विशेषज्ञ अपनी रणनीतियों और इंडिकेटर्स के जरिए आय भी अर्जित कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर पहले से ही 50 हजार से अधिक कस्टम इंडिकेटर्स उपलब्ध हैं।
यह प्लेटफॉर्म फिलहाल धन के ऐप और वेब, ऑप्शंस ट्रेडर, डेक्स्ट टी3 ट्रेडिंग टर्मिनल, स्कैनएक्स और मिलियन्स इन्वेस्टिंग ऐप सहित रेज के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। ट्रेडिंगचार्ट्स को tradingcharts.co के माध्यम से स्वतंत्र चार्टिंग प्लेटफॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी की योजना भविष्य में इसे अन्य ब्रोकरेज कंपनियों और बाजार से जुड़े संस्थानों तक पहुंचाने की है।
रेज फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना है कि स्वदेशी तकनीक और भारतीय बाजारों की जरूरतों के अनुरूप विकसित यह प्लेटफॉर्म देश में ट्रेडिंग एवं निवेश के क्षेत्र को अधिक तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


