Close Menu
newsupdate9.comnewsupdate9.com
    What's Hot

    दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    November 4, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

    November 4, 2026

    भोपाल में आज भाजपा की महारैली, कई मार्ग रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Demos
    • Buy Now
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsupdate9.comnewsupdate9.com
    • Home
    • Industry & Manufacturing
    • Local Business
    • MSME & Small Business
    • Trade & Commerce
    newsupdate9.comnewsupdate9.com
    Home»MSME & Small Business»Indian Railway: अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग; रायपुर और बिलासपुर में भी मिलेगी सुविधा

    Indian Railway: अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग; रायपुर और बिलासपुर में भी मिलेगी सुविधा

    News Update 9By News Update 9November 3, 20264 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : निजी कूरियर कंपनियों के बढ़ते चलन के बीच भारतीय रेलवे अपनी पार्सल सेवा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब लोगों को पार्सल भेजने के लिए रेलवे स्टेशन जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे जल्द ही ‘रेल पार्सल ऐप- घर से घर तक’ सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इसके माध्यम से ग्राहक मोबाइल ऐप पर ही पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे। साथ ही घर से पार्सल पिकअप और गंतव्य तक डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

    हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

    रेलवे की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य पार्सल परिवहन को सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाना है। इसमें रेलवे के साथ निजी लॉजिस्टिक्स कंपनियां भी भागीदार होंगी। ये कंपनियां पार्सल को ग्राहक के घर से उठाकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएंगी। इसके बाद रेलवे ट्रेन के जरिए उसे गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाएगा और लॉजिस्टिक्स पार्टनर प्राप्तकर्ता के घर तक डिलीवरी करेगा।

    आठ शहरों से होगी शुरुआत, रायपुर-बिलासपुर तक होगा विस्तार

    रेलवे की योजना के अनुसार, यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म के साथ वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। शुरुआती चरण में देश के आठ प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में सुविधा शुरू की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार अन्य शहरों में किया जाएगा। आने वाले समय में रायपुर और बिलासपुर को भी इस सुविधा से जोड़ने की योजना है।

    तीन चरणों में पहुंचेगा पार्सल

    नई व्यवस्था के तहत पार्सल परिवहन को तीन हिस्सों में बांटा गया है।

    फर्स्ट माइल: लॉजिस्टिक्स कंपनी ग्राहक के घर या प्रतिष्ठान से पार्सल लेकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएगी।

    मिडिल माइल: रेलवे पार्सल को ट्रेन के माध्यम से गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाएगा।

    लास्ट माइल: गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद लॉजिस्टिक्स पार्टनर पार्सल को सीधे प्राप्तकर्ता के घर या दिए गए पते तक पहुंचाएगा।

    हालांकि, घर से पिकअप और घर तक डिलीवरी की सुविधा वैकल्पिक होगी। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार इन सेवाओं का चयन कर सकेंगे। पार्सल को मजबूत डिब्बे, ट्रंक, टोकरी या बोरी में सुरक्षित तरीके से पैक करना अनिवार्य होगा।

    रायपुर से हर दिन 1100 से अधिक पार्सल की बुकिंग

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर पार्सल परिवहन का अच्छा कारोबार है। रेलवे से मिले आंकड़ों के अनुसार, यहां प्रतिदिन औसतन 435 सामानों की बुकिंग सीधे रेलवे पार्सल सेवा के माध्यम से होती है। वहीं, लीज कंपनियों के जरिए करीब 650 पार्सल बुक किए जाते हैं। इस तरह प्रतिदिन 1100 से अधिक पार्सल की बुकिंग होती है।

    इस कारोबार से रेलवे को हर महीने करीब 26 लाख रुपए की अनुमानित आय होती है। वहीं, रायपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पार्सल परिवहन से 7.44 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि के लिए पार्सल से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी एसीएम शेषमणि पांडेय से जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही।

    मोबाइल ऐप से ऐसे होगी पार्सल की बुकिंग

    नई सुविधा के तहत ग्राहक अपने मोबाइल नंबर से ऐप पर पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद पार्सल का विवरण, प्रस्थान स्टेशन और गंतव्य स्टेशन दर्ज करके ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार डिलीवरी पार्टनर भी चुन सकेंगे।

    ऐप के जरिए पिकअप के लिए उपलब्ध समय-स्लॉट की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा पैकिंग और भंडारण जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी वैकल्पिक रूप से उपलब्ध होंगी।

    डिजिटल रसीद और ओटीपी से पूरी होगी प्रक्रिया

    रेलवे की नई व्यवस्था में कागजी औपचारिकताओं को कम किया जाएगा। ऐप पर दर्ज बुकिंग का विवरण ही डिजिटल फॉरवर्डिंग नोट के रूप में मान्य होगा। रेल परिवहन के लिए अलग से भौतिक पार्सल वे-बिल की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल रसीद और ओटीपी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

    खास बात यह है कि रेल भाड़ा, पिकअप-डिलीवरी शुल्क और अन्य सेवाओं का भुगतान एक ही बार में किया जा सकेगा। इसके लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान विकल्प उपलब्ध होंगे।

    छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

    व्यापारियों और आम लोगों को मिलेगा फायदा

    रेलवे की इस पहल से आम ग्राहकों के साथ छोटे व्यापारियों, किसानों और ई-कॉमर्स विक्रेताओं को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। घर बैठे बुकिंग और डिलीवरी की सुविधा से लोगों का समय और मेहनत बचेगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और पार्सल की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की व्यवस्था आसान होगी।

    इसके अलावा सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन अधिक ऊर्जा-कुशल होने के कारण यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के छह शहरों में लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी सुविधा

    November 3, 2026

    बच्चों के लिए जंक फूड बन सकता है बड़ा खतरा! मोटापे के साथ दिमाग पर भी पड़ रहा बुरा असर, नई स्टडी में खुलासा

    November 3, 2026

    अब PF बैलेंस जानने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, WhatsApp पर देख सकेंगे 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन

    November 3, 2026
    Business

    छत्तीसगढ़ के छह शहरों में लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी सुविधा

    MSME & Small Business November 3, 2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में दूरसंचार विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पेंशनभोगियों के लिए…

    बच्चों के लिए जंक फूड बन सकता है बड़ा खतरा! मोटापे के साथ दिमाग पर भी पड़ रहा बुरा असर, नई स्टडी में खुलासा

    November 3, 2026

    अब PF बैलेंस जानने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, WhatsApp पर देख सकेंगे 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन

    November 3, 2026

    ONGC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई

    November 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Trending

    दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    November 4, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

    November 4, 2026

    भोपाल में आज भाजपा की महारैली, कई मार्ग रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

    November 4, 2026

    त्योहारों को लेकर CM योगी का सख्त निर्देश, उपद्रव करने वालों पर होगी कार्रवाई; अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

    November 4, 2026
    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    November 4, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

    November 4, 2026

    भोपाल में आज भाजपा की महारैली, कई मार्ग रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

    November 4, 2026
    New Comments
      © 2026 News Update 9. Designed by Nimble Technology.
      • Home
      • Buy Now

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.