रायपुर। मलाबार ग्रुप के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के रायपुर शोरूम द्वारा ऑक्सीजन पार्क में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। नगर निगम एवं स्थानीय निकायों के सहयोग से आयोजित इस अभियान में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की प्रबंधन टीम, शोरूम प्रमुखों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पार्क परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ-सफाई की। देशव्यापी स्तर पर आयोजित इस अभियान में मलाबार ग्रुप के 9 हजार से अधिक कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा कि ग्रुप पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और नैतिक सुशासन के सिद्धांतों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रुप ने आगामी एक वर्ष में देशभर में लगभग एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मलाबार ग्रुप व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है। इसके तहत हंगर फ्री वर्ल्ड, वंचित बच्चों के लिए माइक्रो लर्निंग सेंटर, बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति तथा बुजुर्ग माताओं के लिए ग्रैंडमा होम्स जैसी पहल संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों के माध्यम से ग्रुप जरूरतमंदों के जीवन स्तर में सुधार लाने, शिक्षा को प्रोत्साहित करने और समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में योगदान दे रहा है।


