Close Menu
newsupdate9.comnewsupdate9.com
    What's Hot

    दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    November 4, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

    November 4, 2026

    भोपाल में आज भाजपा की महारैली, कई मार्ग रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Demos
    • Buy Now
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsupdate9.comnewsupdate9.com
    • Home
    • Industry & Manufacturing
    • Local Business
    • MSME & Small Business
    • Trade & Commerce
    newsupdate9.comnewsupdate9.com
    Home»Local Business»आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    News Update 9By News Update 9November 3, 20263 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात मुरासु का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मंगलवार तड़के यह तूफान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकरा गया। इसके चलते छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बस्तर संभाग में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 6 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

    सीआईएसएफ की नई कमान व्यवस्था में भिलाई बना स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय

    मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रायपुर में 3 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    बस्तर संभाग में ज्यादा असर की आशंका

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात मुरासु के समुद्र तट की ओर बढ़ने के साथ ही बस्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में इसका प्रभाव दिखने लगा था। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात चक्रवात ने आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल किया। इसका सबसे अधिक असर बस्तर संभाग में देखने को मिल सकता है।

    बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, बस्तर संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है।

    मध्य छत्तीसगढ़ में भी चक्रवात का प्रभाव रहने का अनुमान है। यहां आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में सोमवार को ही आसमान में बादल छाने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला।

    रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें

    3 और 4 नवंबर को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

    मौसम विभाग ने 3 और 4 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा

    November 3, 2026

    खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 3, 2026

    दीपावली तक बढ़ाई गई जीके इलेक्ट्रिक की नवरात्रि स्क्रैच एंड विन योजना में रायगढ़ के ग्राहक ने जीती होंडा एक्टिवा

    November 3, 2026
    Business

    अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा

    Local Business November 3, 2026

    जनजातीय और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के…

    खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 3, 2026

    दीपावली तक बढ़ाई गई जीके इलेक्ट्रिक की नवरात्रि स्क्रैच एंड विन योजना में रायगढ़ के ग्राहक ने जीती होंडा एक्टिवा

    November 3, 2026

    अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण, अब रायपुर में मिलेगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं

    November 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Trending

    दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    November 4, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

    November 4, 2026

    भोपाल में आज भाजपा की महारैली, कई मार्ग रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

    November 4, 2026

    त्योहारों को लेकर CM योगी का सख्त निर्देश, उपद्रव करने वालों पर होगी कार्रवाई; अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

    November 4, 2026
    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    November 4, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

    November 4, 2026

    भोपाल में आज भाजपा की महारैली, कई मार्ग रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

    November 4, 2026
    New Comments
      © 2026 News Update 9. Designed by Nimble Technology.
      • Home
      • Buy Now

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.